खालसा कालेज में प्रकाश पर्व संबंधी वार्षिक गुरमति समागम करवाया

by

गढ़शंकार ।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा भगत रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वार्षिक गुरमति समागम करवाया गया। कालेज गुरुद्वारा साहिब में करवाए समागम के दौरान श्री सहज पाठ के भोग उपरांत छात्रा रणजीत कौर, अर्शदीप कौर तथा पायल द्वारा कीर्तन किया गया तथा छात्रा अर्शदीप कौर तथा पायल द्वारा कीर्तन किया गया, उपरांत कवियश्री पेशकश की। इस मौके पर छात्रा प्रियंका ने होला मोहल्ले के इतिहास पर जानकारी सांझा की। समारोह में कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को गुरु साहिबान के फलसफों से परिचित करवाते हुए गुरमति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर धार्मिक अध्यापक अमृतपाल सिंह ने धार्मिक गतिविधियों पर रोशनी डाली तथा प्रोफैसर रायदीप सिंह द्वारा स्टेज का संचालन बाखूबी किया गया।
समारोह में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह द्वारा 11वीं कक्षा के नान मैडीकल ग्रुप में क्रमवार प्रथम व दूसरा स्थान अर्जित करने वालीं गुरसिमरन कौर एवं परिधि लंब, मैडिकल में नंदिनी राणा एवं साजिया पैटी, काम्र्स में रोहन बंगा एवं कोमल तथा आट्र्स में प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले जसवंत सिंह अर्जित सिंह का मैडल सहित सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को बलवीर सिंह यादगारी स्कालरशिप के चेक भी बांटे गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 पदक (1 रजत एवं 7 कांस्य पदक) जीते : एस.बी. एस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर के खिलाड़ियों का’ खेडा वतन पंजाब दिया’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन :

स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। गढ़शंकर 6 अक्टूबर : पंजाब सरकार द्वारा ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज, टांडा में आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार

कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार, 10 दिन चले क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे डेढ़ लाख लोग, दस्तकारों ने की 1 करोड़ रुपए के सामान की बिक्री

होशियारपुर :   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में करवाया गया 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हो गया। क्राफ्ट्स बाजार के अंतिम...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Budget 2025 : मिडिल क्लास के लिए होंगे बड़े ऐलान – पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दे दिया संकेत

नई दिल्ली :   युनियन बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद अब हकीकत बनती दिख रही है। बजट पेश होने में अब 24 घंटे से कम समय बचा है। इससे पहले...
Translate »
error: Content is protected !!