खालसा कॉलेज का नया  फुटबॉल मैदान सोमवार से हमेशा की तरह खुला रहेगा

by

गढ़शंकर :गढ़शंकर स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में बने आलीशान ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम व फुटबॉल मैदान को नये सिरे बनाया गया है। फुटबॉल स्टेडियम  सोमवार से सामान्य रूप से खोल दिया है। यह जानकारी देते हुए ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ और सचिव अमनदीप सिंह बैंस ने बताया कि पिछले कई वर्षों से खेलों के लिए इस्तेमाल इस्तेमाल जा रहा था । उन्होंने बताया कि अब मैदान को मिट्टी भरकर समतल किया गया है और घास भी पूरी तरह से तैयार कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मैदान तैयार करने के दौरान इसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था, लेकिन अब यह पूरी तरह से तैयार है और सोमवार, 27 अप्रैल से पैदल चलने, योग और व्यायाम करने वालों के लिए सामान्य रूप से खुला रहेगा। कॉलेज के प्रिंसीपल डा. अमनदीप हीरा ने नए  मैदान को फिर से तैयार करने के लिए ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी को धन्यवाद दिया और कहा कि फुटबॉल खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ-साथ यह कॉलेज का मैदान शहर और आसपास के निवासियों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने में भी प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मैदान के रखरखाव का सारा काम साल भर टूर्नामेंट समिति द्वारा किया जाता है। उन्होंने शहर और आसपास के निवासियों से कॉलेज के खेल के मैदान का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
article-image
पंजाब

ADC राहुल चाबा ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट टांडा का किया औचक निरीक्षण

टांडा (होशियारपुर), 19 सितंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने आज टांडा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एस.टी.पी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एस.टी.पी.चालू हालत में था। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित

रोहित जसवाल / एएम नाथ । ऊना : जिला ऊना की विभिन्न नगर पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत गगरेट, अंब, दौलतपुर चौक और टाहलीवाल में कई...
article-image
पंजाब , समाचार

ऑपरेशन लोट्स नहीं ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा पंजाब में : पंजाब में भाजपा लगाएगी लोगों की विधानसभा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन से पहले BJP कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में ऑपरेशन लोट्स नहीं बल्कि ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!