खालसा कॉलेज का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा रहा  शानदार

by
गढ़शंकर, 25 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीए चौथे सेमेस्टर के नतीजे में विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि छात्रा अंजलि पुत्री अमरजीत ने 79.3 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान, अमनदीप कौर पुत्री रेशम सिंह ने 76.7 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और गुरप्रीत सिंह पाबला पुत्र निर्मल सिंह ने 75.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार नतीजे के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने टॉपरों को भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 एक्टिवा बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 मई :चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी...
article-image
पंजाब

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम तहत बने कूड़ा डंप लोगों के लिए परेशानी और बीमारियों का सबब

गढ़शंकर, 8 नवंबर: केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए कूड़ा डंप लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए...
article-image
पंजाब

खन्ना ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मीनू सेठी का किया सम्मान

होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री को दोबारा पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!