खालसा कॉलेज का बीएससी बीएड दूसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार

by

उज्ज्वलदीप कौर ने 84.25 प्रतिशत अंक लेकर पहला, बंशिका चौधरी ने दूसरा और नैन्सी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया
गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स बीएससी बीएड के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ओर से घोषित परिणाम में छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि उज्ज्वलदीप कौर ने 84.25 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला, बंशिका चौधरी ने 81.87 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और नैन्सी देवी ने 81.12 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने इस उपलब्धि पर छात्राओं, उनके अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई को हिसार में आयोजित होगा

हिसार (हरियाणा)/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे एलयूवीएएस ऑडिटोरियम, हएयू परिसर, हिसार में “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारा योगदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, आरोपी बेटा फरार

रानीताल :  थाना हरिपुर के तहत पुलिस चौकी रानीताल में पुत्र ने अपनी मां का गला दबा कर हत्या कर दी है। मृतका प्रवासी है। आरोपी मौके से फरार हैं और रानीताल पुलिस की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद खन्ना की अगुआई में शिष्ट मंडल में  रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू व डीएम फ़िरोज़पुर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नवांशहर रोड तक बाबा सतनाम सिंह द्वारा पहले बनाए मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अगुआई में रेलवे के...
Translate »
error: Content is protected !!