खालसा कॉलेज के एम.ए. हिस्ट्री के पहले व तीसरे समेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर पहले और तीसरे के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर तीसरे के परिणाम में छात्रा रजनी ने 81.75 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, अर्शप्रीत कौर ने 81.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कोमल ने 77.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह एम.ए. हिस्ट्री पहले सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा सुमिति ने 80.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, नवरूप ने 79.25 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और रितिशा ने 71.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने अव्वल रहने वाली छात्राओं को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
article-image
पंजाब

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की आधारशिला हैं देवों के देव भगवान शिव: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 17 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव...
Translate »
error: Content is protected !!