खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का किया आयोजन

by

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. गुरप्रीत कौर प्रमुख अंग्रेजी विभाग और अध्यक्ष आईआईसी श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब ने शिरकत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में कालेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा रहे ने मुख्य वक्ता गुरप्रीत कौर का औपचारिक स्वागत किया। मुख्य वक्ता डाॅ. गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को शोध में नवाचार, शोध के क्षेत्र और शोध के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शोध के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों के बारे में भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आई.क्यू.ए.सी संयोजक डाॅ. कुलदीप कौर ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे विषयों की जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य में काम आने वाली है जो बहुत लाभदायक है। मंच संचालन प्रो. नवदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, प्रो. जतिन्दर कौर, डॉ. अजय दत्ता, प्रो. दीपिका और डॉ. प्रीतिंदर सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए।
फोटो : मुख्य वक्ता डाॅ. गुरप्रीत कौर की सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा व् अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सिंगा के पुलिस दुारा पकड़े युवक अमनदीप सिंह की निशानदेही पर टिफन बम बरामद, कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके में शामिल है सिंगा के तीन युवक

गढशंकर (सतलुज ब्यास टाईमस) नवांशहर के सीआईए स्टाफ की ईमारत में नवंबर 2021 में हुए बम धमाके के आरोप में पकड़े आरोपयिों की पूछताछ से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नवांशहर पुलिस ने जिला...
article-image
पंजाब

अवैध खनन पर पंजाब सरकार अपना रही है सख्त रुख: बरिंदर कुमार गोयल

खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री ने किया पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर...
Translate »
error: Content is protected !!