खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस : आकाशदीप सिंह ने पहला, किरणदीप कौर और राजवीर कौर ने दूसरा स्थान किया प्राप्त

by

गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में भाषा विभाग द्वारा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस 21 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को कविता के प्रति जागरूक करना है। कविता एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है। यह समूह विश्व का स्वरूप बदलने की क्षमता रखता है।
इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने हेतू कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. कमलजीत कौर, प्रो. कंवलजीत कौर और प्रो. नवदीप सिंह ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में छात्र आकाशदीप सिंह बी.ए. पार्ट-2 ने पहला, किरणदीप कौर बीएससी बीएड पार्ट-2 और राजवीर कौर बी.ए. भाग पहला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा प्रियंका रानी, आकाशदीप थिंद, अंकिता राणा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर समन्वयक प्रो. नवदीप सिंह, प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. रितु सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर में लिया होली उत्सव की तैयारियों का जायजा

सुजानपुर  । उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार दोपहर बाद सुजानपुर का दौरा करके राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मेला स्थल पर लगने...
article-image
पंजाब , समाचार

शिक्षा मंत्री मीत हेयर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने के उपरांत सरकारी स्कूल गढ़शंकर व ललिया के विद्यार्थियों व अध्यापिको से मिले

सुधारों के लिए ज़मीनी हकीकतें जानने के लिए ली जा रही है फीडबैक – मीत हेअर गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री  गुरमीत सिंह मीत हेअर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने...
article-image
पंजाब

बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में

एनटीएफ द्वारा 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कर्मी अमनदीप कौर को सोमवार को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफतार किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से...
Translate »
error: Content is protected !!