खालसा कॉलेज माहिलपुर में बीसीए कोर्स के पांचवें सेमेस्टर का परिणाम रहा उत्कृष्ट

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में संचालित बीसीए पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और स्नातकोत्तर कंप्यूटर विभाग की प्रमुख प्रोफेसर गुरप्रीत कौर ने बताया कि बीसीए सेमेस्टर 5 के नतीजों में साहिल कुमार ने 80 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया, जैस्मीन बैस ने 78 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और लवदीप बधन ने 75 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के उक्त सेमेस्टर के अन्य विद्यार्थी भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल व कम्प्यूटर विभाग के अन्य अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वी का नतीजा : आर्ट्स ग्रुप में किरणबीर, कॉमर्स में रोहन , मैडिकल में नंदिनी राणा व नॉन मैडिकल में गुरसिमरन रही प्रथम

गढ़शंकर : स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की बाहरवी कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर ने खालसा कॉलेज ने स्कूल...
article-image
पंजाब

डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर  :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वैटर्नरी डॉक्टर के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ में लगाई फांसी : होटल के कमरे में मिला शव, रेप का आरोपी था मृतक

चंडीगढ़ । दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही चंडीगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में 22 पंजाबियों की संसद में एंट्री : ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी

कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है। इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!