खालसा कॉलेज  में चल रहे एम.एस.सी. गणित  के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का  परिणाम रहा शानदार

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में करवाए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.एस.सी. गणित  के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि एम.एस.सी. गणित विषय के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में मधु बाला ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, जतिन कुमार कैंथ ने 71.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा अमनदीप सिंह ने 69.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एमएमसी गणित के तीसरे सेमेस्टर के नतीजों में सिमरनजीत कौर ने 85.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रमन और अर्श सिंह मान ने 77.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा गणित विभाग के स्टाफ को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘माई आधार वैबसाइट’, सेवा केंद्र, बैंक, डाकखाने पर आनलाइन किया जा सकता है आधार अपडेशन : डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों को अपना आधार अपडेट करने की अपील की

होशियारपुर, 25 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के आधार कार्ड धारकों को पहचान के सबूत व नवीनतम पते के सबूतों के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करवा कर अपने आधार कार्ड दोबारा से...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक कार्रवाई : पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत 8 अपराधियों को 1 सप्ताह में हिरासत में लिया 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने नशीलें पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। यह राज्य सरकार की इस सामाजिक बुराई को...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने धीयां दी लोहड़ी संबंधी कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर : सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में नौवीं धीयां की लोहड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, महासचिव पंजाब डॉ. हरिकृष्णन...
Translate »
error: Content is protected !!