सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती हैः प्रियंका बाबा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा व्यास प्रियंका बाबा पठानकोट वाले कथा श्रवण करवा रहे हैं। इस मौके पर कथा के पहले दिन महंत रमिंदर दास व पूर्व मेयर शिव सूद ने विशेष तौर से पहुंचकर पूजन किया और कथा श्रवण की। इस अवसर पर कथा व्यास प्रियंका बाबा ने कथा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कलियुग में कथा सतसंग का क्या महत्व है, के बारे में विस्तार रुप से समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं और उसमें सम्मलित होते हैं उन पर भगवान की असीम कृपा होती है। इसलिए जहां भी सतसंग या कथा आदि का आयोजन हो रहा हो तो वहां पर अपनी उपस्थिति जरुर दर्ज करवाएं। इस मौके पर तरसेम मोदगिल, मोहन लाल पहलवान, मुकेश डावर, तरसेम डावर, पं. ओमकार नाथ शर्मा, रमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

33 प्रतिशत सब्सिडी पर सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने वाले यूनिट के लिए आवेदन आमंत्रित

होशियारपुर, 3 अगस्त  : मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला होशियारपुर द्वारा एन.एम.ई.ओ.-ओ.एस. योजना के तहत सरसों एवं मूंगफली से तेल...
article-image
पंजाब

वसती सैसियां में छिंझ मेले मेें पटके की कुशती के विजेता को दी सोने की मुंदरी

गढ़शंकर: गांव वसती सैसियां (देनोवाल खुर्द) में आयोजित छिंझ मेले में पटके की कुशती में पहला ईनाम सोने की मुंदरी और दूसरा ईनाम चांदी कड़ा व नकद राशि वतौर ईनाम दी गई। तीसरे नंबर...
article-image
पंजाब

बंबीहा गैंग के दो फरार शार्प शूटर गिरफ्तार : एक .30 बोर पिस्तौल एक बड़ी मैगजीन के साथ, 03 जिंदा कारतूस .30 बोर और एक .32 बोर बरामद

जालंधर  :  जालंधर  पुलिस ने हथियार सहित बंबीहा गैंग के दो फरार शार्प शूटरों को  गिरफ्तार किया और स्विफ्ट गाड़ी में दो शार्प शूटर, एक .30 बोर पिस्तौल एक बड़ी मैगजीन के साथ, 03...
article-image
पंजाब

एक को पीएम बनना है तो दूसरे को सीएम. मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- राहुल गांधी और सिद्धू की प्रॉब्लम एक जैसी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि दोनों ही नेता शीर्ष पदों की चाह रखते हैं लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!