खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को अरदास समागम

by

श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास, विद्यार्थियों और युवाओं को कौमी विरासत के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में लंबे समय से विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त, शनिवार को विशेष अरदास समागम आयोजित किया जाएगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत 29 अगस्त को शिरोमणि कमेटी के अधीन आते समूह गुरुद्वारा साहिबान और शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक अरदास समागम करवाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी के तहत खालसा कॉलेज में कॉलेज के समूह टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा संगति रूप में श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। पाठ की संपूर्णता के उपरांत सुबह 10 बजे समूह संगत द्वारा लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अकाल पुरख के चरणों में अरदास-बेनती की जाएगी।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि बंदी सिंहों का मामला सिख पंथ से जुड़ा अहम और गंभीर विषय है। ऐसे समागमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी कौमी विरासत और अधिकारों के प्रति सचेत करना भी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना समय की जरूरत है। इसी उद्देश्य से कॉलेज में इस विशेष अरदास समागम का आयोजन किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

एएम नाथ। बिलासपुर 30 सितम्बर- सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर, मनीषा गोयल ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर दी बधाई

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests two more

Hoshiarpur/August 4/Daljeet Ajnoha : The Punjab Vigilance Bureau has arrested accused Aruna Chhabra, former principal of K.D. College of Nursing Mahilpur, Hoshiarpur district from his residence at village Khudda Jassu, Chandigarh and accused Dr....
article-image
पंजाब

Police Waging War Against Drugs:

Hoshiarpur/August 2 :  In an exclusive conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha,Jagir Singh DSP emphasized that the police department, under the dynamic leadership of SSP Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, is intensifying its efforts in...
Translate »
error: Content is protected !!