खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के अंतरिक्ष अभियानों पर निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में छात्रा दीक्षा ने प्रथम स्थान, अंकिता व सिमरन ने द्वितीय स्थान, इशिका वर्मा व जश्नप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साहस की सराहना की। डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने अंतरिक्ष अभियानों के महत्व पर अपने विचार साझा किये। विभाग के डॉ. मनबीर कौर और डॉ. मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर प्रो. अमनप्रीत कौर, प्रो. नीरज विरदी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा।...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकी अर्शदीप डाला ने कनाडा की अदालत में दाखिल की जमानत याचिका: ट्रांसलेटर की परमिशन मिली

भारत के वांटेड आतंकी अर्शदीप गिल ने कनाडा की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उसके वकीलों ने अदालत में आवश्यक दस्तावेज पेश किए हैं. अर्शदीप अंग्रेजी ठीक से नहीं समझ पाता इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!