खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

by
गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान और एनएसएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने स्टाफ की मौजूदगी में पौधारोपण किया। इस मौके उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना चाहिए। इसी प्रकार मौसम को देखते हुए एनएसएस व्लंटियर्स ने अपने-अपने घरों और आस-पास के खाली स्थानों पर पौधे लगाए और घरों की छतों, आंगनों और सड़कों के किनारे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। वालंटियर्स ने लोगों को पेड़ों के महत्व से अवगत कराते हुए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मनबीर कौर, डाॅ. प्रीतिंदर सिंह, प्रो. जतिंदर कौर, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह, निक्कू राम माली व अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हुण तां जागो: पवन भम्मियां दुआरा रचित कव्य संग्रह का हर घर, सरकारी व प्रशासनिक गलियारों ताकतों तक पहंचाना समय की जरूरत

गढ़शंकर। : रटनों(मक्के) वाले हाथों व ब्याईओं वाले पैर (फटी एडिय़ां)  को समर्पित पवन भम्मियां दुारा लिखत  ‘हुण तां जागो’  शानादार काव्य संग्रह गुरूओं पीरो के समय से लेकर आधुनिक समय का दर्शाता हूया...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा ग्रुप द्वारा मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 डॉ. अंकिता मेनन का भव्य सम्मान और स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा ग्रुप की ओर से मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंकिता मेनन को सम्मानित किया गया। होशियारपुर की इस बेटी ने न केवल क्षेत्र का, बल्कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम...
Translate »
error: Content is protected !!