खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

by
लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा है।  वहीं इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। बुधवार को पूरा दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम लखीमपुर खीरी में पहुंचने की सुगबुगाहट थी लेकिन शाम 6 बजे तक कोई सूचना नहीं मिली। बाद में पता चला की बुधवार को शाम लगभग सात बजे पीलीभीत पुलिस व स्थानीय थाना निघासन की पुलिस खडरिया फार्म निवासी स्वर्गीय सतनाम सिंह के घर पहुंची। सतनाम सिंह आतंकवादी गुरविंदर के फूफा थे। लगभग एक घंटे पूछताछ के बाद पुलिस वापस चली गई।
सतनाम सिंह आतंकवादी गुरुविंदर के फूफा :  दरअसल पीलीभीत पुलिस को जानकारी मिली थी की थाना निघासन क्षेत्र के खड़रिया फार्म में आतंकवादी गुरुविंदर के फूफा सतनाम सिंह व बुआ रहती है और कुछ समय पहले आतंकवादी गुरुविंदर यहां आकर रुका था। जिसकी जानकारी पर पूछताछ के लिए पीलीभीत पुलिस व निघासन पुलिस खड़रिया फार्म पहुंची। जहां उन्हें जानकारी मिली कि आतंकवादी गुरुविंदर के बुआ और फूफा अब इस दुनिया में नहीं है।
डेढ़ साल पहले हुई थी गुरविंदर से मुलाकात :  जिसके बाद पुलिस ने उनके बेटे बलविंदर से पूछताछ की तो बलविंदर ने बताया कि गुरुविंदर उनके मामा का लड़का है और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व वो यहां आया था जिसके बाद से उनका उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। खड़रिया फार्म निवासी बलविंदर तीन भाई है जिसमें बलविंदर की निघासन के पलिया रोड पर ए.सी रिपेयरिंग की दुकान है और वह ए.सी व फ्रिज की रिपेयरिंग का कार्य करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फेसबुक पर गलत पोस्ट एक आईफोन था, फोन वेचकर नया पिस्तौल लिया : मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सैंडी भज्जला के विरुद्ध फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को लूटपाट करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर ने सिल्वर जुबली मनाई। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में चल रहे इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त हुए 25 वर्ष होने पर सिल्वर...
article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच की सरेआम हत्या से मचा हड़कंप, धारदार हथियारों से किया हमला, पटियाला ले जाते समय तोड़ा दम ; 3 आरोपी गिरफ्तार

लहरागागा/संगरूर। संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव रामगढ़ संधुआं में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली और पंजाब की सत्ता में पार्टी के आने के बाद अब लोकसभा चुनावों के बाद अब अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होगा – केजरीवाल

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस में शामिल है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक...
Translate »
error: Content is protected !!