खालिस्तान के झंडे धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार: दीवार पर लिखा खालिस्तान

by

धर्मशाला ।  हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार रात को खालिस्तान के झंडे लगा  दिए। साथ ही दीवारों पर खालिस्तान लिख दिया। सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और झंडों को उतारा। साथ ही दीवार पर लिखे खालिस्तान पर पेंट करवाया। CM जयराम की धमकी, बोले- हिम्मत है तो दिन के उजाले में सामने आएं
हिमाचल प्रदेश के CM ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘मैं धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने की कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर यह घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ साथ ही उन्होंने आरोपियों को धमकी देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं।

*झंडे उतार दिए गए हैं और दीवारों पर पेंट कर दिया गया है*
एसएसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगे होने की शिकायत आई। टीम को भेजा गया है। वहीं, डीसी निपुण जिंदल ने बताया कि झंडे उतार दिए गए हैं और दीवारों पर पेंट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है।धर्मशाला SDM शिल्पी बेक्टा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों पर हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेंगे।
बता दें कि खालिस्तानी समर्थकों ने शिमला के विधानसभा परिसर पर खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी दी थी, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से मामला टल गया। अब धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में रविवार सुबह खालिस्तान के झंडे लगे देखे गए। इस घटना की सोशल मीडिया पर चौतरफा निंदा हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता...
हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी, 17 जनवरी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, अम्बाला कैंट ने सूचित किया है कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ तथा जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पालमपुर की सीवरेज पर व्यय होंगे 200 करोड़- : मुकेश अग्निहोत्री*

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू – मुकेश अग्निहोत्री रोहित जसवाल।  पालमपुर, 15 मार्च :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की सीवरेज व्यवस्था पर ही करीब 200 करोड़ रुपये व्यय...
article-image
पंजाब

सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए अनिवार्य रूप से लागू किए गए टेट के विरोध में गढ़शंकर से विधानसभा की ओर मार्च करने के लिए अध्यापक हुए रवाना

गढ़शंकर, 12 मार्च : आज विधानसभा की ओर मार्च करने के आह्वान पर डीटीएफ नेताओं सुखदेव डांसीवाल, विनय कुमार, करनैल सिंह खानपुर और सतपाल सिंह के नेतृत्व में गढ़शंकर के बड़ी संख्या में शिक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!