खालिस्तान जिंदाबाद व खालिस्तान के चुनाव के रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे : गढ़शंकर में एसडीएम कार्यालय की बाहरी दीवार और गांव बड़ेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवारों पर , पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

by
 खालिस्तान पक्षी लिखे नारे पुलिस तंत्र के लिए बने चुनौती
गढ़शंकर, 19 दिसम्बर : गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में तीन स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे गए हैं। यह खालिस्तान पक्षीय नारे पुलिस तंत्र के लिए एक चुनौती बने हुए हैं और पुलिस असामाजिक तत्वों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि गत रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर, श्री गुरु रविदास गुरूद्वारा साहिब बडेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवार पर तीनों जगहों पर एक ही प्रकार का लिखा गया कि ” 26-1-2014 नू पंजाब ‘च खालिस्तान दीयां वोटां दी रजि. शुरु है। खालिस्तान जिंदाबाद”। लोगों में चर्चा है कि
पंजाब में माहौल खराब करने की नियत से कुछ असामाजिक ताकतें खालिस्तान के पक्ष में प्रलोभन देने की कोशिश कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्होंने खालिस्तान के बारे में लिखा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गढ़शंकर पुलिस स्टेशन को दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दी
जब इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दीवारों पर लिखी इबारत मिटा दी गई। संदेह है कि किसी व्यक्ति या व्यक्तियों ने गढ़शंकर में लिखने के पश्चात बडेसरों में लिखा और फिर पद्दी सूरा सिंह से होते हुए पोसी पहुंचे। पोसी स्कूल की दीवार पर लिखने पश्चात हो सकता आगे बंगा की तरफ निकल गए हों। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल:
जब उन्हें फोन पर सूचना मिली तो वे तुरंत पुलिस पार्टी को साथ लेकर तीनों स्थानों पर पहुंचे और लिखे गए नारों को साफ कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल: एसडीएम परिसर में एक ही गार्ड होता है रात को मैं गार्ड अंदर था तो बाहर चोरी से कोई दीवार पर खालिस्तान संबंधी नारे लिख गया। गार्ड को इसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर में लगे गंदगी का ढेर सरकार की अव्यवस्था की खोल रहें हैं पोल : तीक्ष्ण सूद

: सरकार जिद छोड़ कर सफाई कर्मियों की मांगे मान कर उन्हें काम पर लोटाए : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
article-image
पंजाब

गवर्नमेंट टीचर युनियन द्वारा गढ़शंकर में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी का सम्मान 

गढ़शंकर, 7 सितंबर : आज गांधी पार्क गढ़शंकर में गवर्नमेंट टीचर युनियन (जीटीयू) द्वारा यूनियन के नेता मास्टर नरेश कुमार, मास्टर हरदीप कुमार, हेड मास्टर संदीप बडेसरों तथा सतपाल मिन्हास के नेतृत्व में स्टेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस के पास से मिली AK-47….वो शाहीन तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा : वह इसका निकला भाई

कानपुरः हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच बड़ी जानकारी यह मिली है कि जिस डॉक्टर शाहीन के पास एके-47 मिली, वो कानपुर के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने शुरू किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन : हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली

जालंधर : पंजाब सरकार ने ‘रौशन पंजाब’ मिशन के तहत 5,000 करोड़ रुपये की भारी लागत से बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!