खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे पेयजल आपूर्ति बहाल करने जलशक्ति विभाग कर्मी

by
एएम नाथ। लाहौल  : लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल की।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी वीडियो शेयर करते हुए कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवा भाव व प्रयासों की सराहना की।
मुकेश ने लिखा, ‘लाहौल-स्पीति की कड़कड़ाती ठंड में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अत्यंत विपरित परिस्थितियों का सामना करते हुए बर्फीले पानी में उतरकर, अपने जीवन की परवाह किए बिना, लाहौल के हिंसा गांव की पेयजल आपूर्ति बहाल की। आप सभी की कर्मठता, साहस व समर्पण न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी भी है। आपकी इस अदम्य सेवा भावना ने प्रमाणित किया है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानवता सर्वोपरि है।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल के प्रिंसिपल पर सहकर्मी से बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

एएम नाथ । ठियोग ,  27 जून : हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: पठानिया

शाहपुर , 09 अक्तूबर। विधायक पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी निर्वस्त्र होकर महिला को बुलाता है पास : 9 अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

 इंदौर । जब भी हम कहीं घर बसाते हैं तो एक पड़ोसी ही होता है जिससे हम अपने हर सुख-दुख बांटते हैं। पर अगर वही पड़ोसी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दे तो?...
article-image
पंजाब

7.7 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 315वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 301 स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!