‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबले जिले में 3 सितंबर से शुरु होंगे : कोमल मित्तल

by

नौजवानों को बढ़ चढ़ कर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की
खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 अगस्त तक पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
– खेल मुकाबलों में अंडर 14, 17, 21, के अलावा अलग-अलग आयु वर्ग 21-30, 31-40, 41-55, 55-66 व 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति ले सकते हैं हिस्सा
होशियारपुर, 25 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जिले में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय व 8 से 10 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय व 16 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय चलने वाले ‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबलों की तैयारी पूरी कर ली गई है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी को खेल आयोजन को सुचारु रुप से चलाने के लिए अग्रिम तौर पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप बैंस व डी.एस.पी रविंदर सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन खेल मुकाबलों की शुरुआत 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बठिंडा में की जाएगी। उन्होंने जिले के नौजवानों को इन खेल मुकाबलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को उत्साहित करने के लिए यह खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं ताकि नौजावान पीढ़ी को नशे जैसी बुराईयों से बचाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि खेल मुकाबलों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com स्थापित किया गया है, जहां खिलाड़ी 28 अगस्त तक अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ के अंतर्गत जिले के अलग-अलग ब्लाकों व जिला स्तर पर खेल मुकाबले होंगे, जिसके बाद प्रदेश स्तरीय मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन खेल मुकाबलों में अंडर 14, अंडर-17, अंडर-21, के अलावा अलग-अलग आयु वर्ग 21-30, 31-40, 41-55, 55-66 व 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि पहले चरण में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले ब्लाक तलवाड़ा में भवनौर, ब्लाक मुकेरियां में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए व कैंप ग्राउंड मुकेरियां, ब्लाक टांडा में ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल कालेज टांडा, ब्लाक होशियारपुर-2 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन व ब्लाक गढ़शंकर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। इसी तरह दूसरे चरण में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले ब्लाक भूंगा में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला व खालसा कालेज गढ़दीवाला, ब्लाक हाजीपुर में शहीद खेम सिंह स्टेडियम सिंघोवाल, ब्लाक दसूहा में कैंप ग्राउंड दसूहा, ब्लाक होशियारपुर-1 में आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर व ब्लाक माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े माहिलपुर व श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में करवाए जाएंगे। इन दोनों चरणों मेेंं एथलैटिक्स, खो-खो, रस्सा कस्सी, कबड्डी(सर्कल स्टाइल व नेशनल स्टाइल), वालीबाल(शूटिंग व स्मैशिंग) व फुटबाल के मुकाबले होंगे।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 16 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय मुकाबलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि वालीबाल, हैंडबाल, कबड्डी(नेशनल स्टाइल व सर्कल स्टाइल), खो-खो, बास्केटबाल, किक बाक्सिंग, नेटबाल व शतरंज के जिला स्तरीय मुकाबले मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में होंगे। गतका के मुकाबले बाबा बूटा भगत हाल नजदीक बाबा बूटा भगत मंदिर दारापुर(टांडा) में होंगे, एथलेटेक्सि के मुकाबले ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कालेज टांडा में व वेटलिफ्टिंग के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरीवाल में होंगे। कुश्ती, बाक्सिंग, बैडमिंटन व जूडो के मुकाबले इंडोर स्टेडियम होशियारपुर में होंगे। तैराकी का मुकाबला सर्विस क्लब होशियारपुर में, हाकी मुकाबला सरकारी कालेज ग्राउंड रेलेवे मंडी होशियारपुर, लान टेनिस व टेबल टेनिस का मुकाबला आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में होगा। फुटबाल के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) माहिलपुर, पावर लिफ्टिंग के मुकाबले माहिलपुर व शूटिंग मुकाबले दसूहा में होंगे।
इस मौकेे पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी भूपिंदर सिंह मुल्तानी, तहसीलदार गढ़शंकर तपन भनोट, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अलावा नगर कौंसिलों के समूह कार्यकारी अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवाल का वार्षिक समारोह आयोजित : समारोह में स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा प्रस्तुत कर  दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गढ़शंकर : सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर समय बांध दिया । मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जनता की बेहतरी के लिए कर रही है दिन-रात कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में ट्यूबवेल व वार्ड नंबर 15 सीवरेज व गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 07 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
article-image
पंजाब

Shri Hanuman Katha to be

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 18 : Maharishi Bhrigu Veda Vidyalaya is organizing a Shri Hanuman Katha at Keshav Mandir, New Abadi, Hoshiarpur from 28th August to 30th August 2025, every day from 4 PM to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच : दिल्ली में 1000 लो फ्लोर बसों की खरीदी में घोटाला में सीबीआई जांच की मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर लो फ्लाेर बसों की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने रविवार को मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!