खेत में पानी दे रहे व्यक्ति के साथ हुई बेअदबी और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए : जत्थेदार खेड़ा

by

गढ़शंकर, 13 नवंबर : गत दिवस माहिलपुर ब्लॉक के गांव मैली में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल करवाया गया। इस झगड़े में आरोपियों ने हरपाल सिंह की दाढ़ी उखाड़ कर बेअदबी की, जिससे सिख समुदाय में गुस्सा पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर सिख संगठनों के प्रमुख लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की। इस मौके पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा की मौजूदगी में जानकारी देते हुए हरपाल सिंह और रेशम सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी मैली ने बताया कि 12 नवंबर को वे अपने खेतों में पानी लगा रहे थे तभी गांव के दो व्यक्ति आए और उनके साथ गाली-गलौच करने लगे और हाथ में पकडी लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी दाढ़ी पकड़ कर उखाड़ दी और श्री साहिब व सिख धर्म के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों और गांववासियों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया। इस मौके पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा प्रभारी शिरोमणि अकाली दल गढ़शंकर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि केसों की बेअदबी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने मामला दर्ज नहीं किया तो सिख संगत संघर्ष करने को मजबूर होगी और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस संबंध में जेजों चौकी प्रभारी मन्ना सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता : नीलम रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। यह शब्द विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की धर्मपत्नी नीलम रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गलियों और...
article-image
पंजाब

कैंसर पीड़ित मरीज का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज निःशुल्क : डॉ रघवीर सिंह

12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में लगाया जाएगा शिविर। गढ़शंकर, 11 जुलाई : सिवल सर्जन डॉ बलविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ रघवीर सिंह एस. एम. ओ. पोसी की...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने जापान में MoU साइन किया, राज्‍य के लिए सुरक्षित किया 500 करोड़ रुपये का निवेश

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन राज्य के लिए ₹500 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश सुरक्षित किया है। इस दौरान, जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
Translate »
error: Content is protected !!