खेतीबाड़ी कॉलेज बल्लोवाल सौंखड़ी में अगस्त से लगेंगी कक्षाएं: सांसद तिवारी

by
कृषि खोज केंद्र में अधिकारियों से की बैठक
बलाचौर  :  पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी में स्थापित किए जा रहे खेतीबाड़ी कॉलेज में अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज विधायक बलाचौर दर्शन लाल मंगूपुर और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में क्षेत्रीय खोज केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान किया। उन्होंने बताया कि कुल 34 करोड रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस कॉलेज के निर्माण हेतु 13.70 करोड़ रुपए की पहली किस्त पंजाब सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस कालेज के निर्माण से नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर जिलों से संबंधित विद्यार्थियों की जरूरतें पूरी होंगी, क्योंकि यह केंद्र लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर व होशियारपुर के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस खेतीवाड़ी कॉलेज में 4 साल और 6 साल की डिग्री (बीएससी और एमएससी) करवाई जाएगी।
हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने इस अवसर पर कहा कि यह कॉलेज कंडी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इस क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के शुरू होने से इलाके के युवाओं को स्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। चौधरी मंगूपुर ने उनके क्षेत्र को दिए गए इस बेहतरीन तोहफे हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सांसद मनीष तिवारी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय खोज केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन जीत सिंह, एसडीएम बलाचौर दीपक रोहिल्ला, डीएसपी तरलोचन सिंह, प्रेम चंद भीमा, चेयरमैन हरजीत जाडली, संदीप भाटिया, युवा प्रधान हीरा खेपड़, रजिंदर सिंह छिंदी, मदन लाल हकला, विजय राना, नवीन चौधरी, देस राज व अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक...
article-image
पंजाब

पहाड़ियो का जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वना बना रहा माइनिंग मफ़िया

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) : कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पडे है। लेकिन इन पहाड़ी  जंगलों को कुछ...
article-image
पंजाब

ट्रेनिंग स्कूल नंगल (एमपीएचडब्ल्यू)की शिक्षार्थियों और बीबीएमबी अस्पताल की महिला स्टाफ ने मिलकर मनाया महिला दिवस

नंगल: एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल नंगल की शिक्षार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमे बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डॉ शालिनी चौधरी ने इसके  बारे में जानकारी देते हुए बताया की एमपीएचडब्ल्यू...
article-image
पंजाब

पोसी में दाँतों के निःशुल्क पखवाड़े की शुरुआत

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पंजाब सरकार के हिदायतों व सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में 36वें दांतों के नि:शुल्क पखवाड़े का आरंभ किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!