खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी उठाए जाएंगे कारगर कदम : किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी हिम उन्नति योजना: आरएस बाली

by

धर्मशाला, 28 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्षा कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति क्रियान्वित की जा रही है। मंगलवार को नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में चिन्हित किए गए समूहों के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में हिम उन्नति योजना के अन्तर्गत 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई है। आरएस बाली ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सरकारी फार्मों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 464 हेक्टेयर क्षेत्र के 36 विभागीय फार्म हैं। इन सरकारी फार्मो पर विभिन्न फसलों के लगभग 17 हजार क्विंटल आधार बीज का वार्षिक उत्पादन किया जाता है। यह प्रमाणित बीज राज्य के प्रगतिशील किसानों को उपलब्ध करवाए जाते हैं।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसानों को उत्पादों के बेचने के लिए बेहतर विपणन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों की आमदनी में इजाफा हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग लाभांवित हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जयराम ठाकुर पर पलटवार : सीएम अपने मंत्रियों के जरिए झूठा प्रचार करने से गुरेज करें

ऊना :  हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने घोटाले करके हिमाचल के हितों को बेचने का कार्य किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया….प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर प्रत्येक समूह को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान करने का निर्णय लिया...
Translate »
error: Content is protected !!