*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

by
*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ*
एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14 मेजर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ में अंडर-14 माइनर गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
May be an image of one or more people and text
ये खेल प्रतियोगिताएं 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही हैं। अंडर-14 मेजर जिला स्तरीय खेलों में 320 खिलाड़ी फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अंडर-14 माइनर गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में 738 बालिकाएं खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
May be an image of one or more people, crowd, temple and text that says "Wgr SCIE TE BLOCK"
प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपये निर्धारित की गई है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यह राशि 500 रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश से बाहर आयोजित खेल आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की यात्रा सुविधाओं में भी वृद्धि की गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में प्रदेश सरकार द्वारा 20 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से केवल कांगड़ा जिला में ही 8 स्कूल प्रस्तावित हैं। इनमें से 5 स्कूलों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 39 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2021 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जो अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, असर-2024 सर्वे में भी प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। यह उपलब्धियां प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा विभाग में विभिन्न वर्गों के सात हजार अध्यापकों के पद भरे हैं और शेष रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जा रही है।
May be an image of one or more people and temple
इस अवसर पर प्रो. चन्द्र कुमार ने भरमाड़ विद्यालय में लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग नए शौचालयों के निर्माण हेतु 2 लाख की राशि स्वीकृत की तथा गुगलाड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 हजार देने की घोषणा की।
कृषि मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी तथा बच्चे अपने विद्यालय, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में एडीपीओ दिनेश कुमार,भरमाड़ विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका, गुगलाडा विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना,बीडीसी सदस्य कैलाश भारती, नरगाला पंचायत प्रधान शिव धीमान, प्रधान भरमाड पंचायत सुशील कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुचरण,मनोहर,सुरेश खट्टा,राजेन्द्र बग्गा,सचिन गुलेरिया तथा सतपाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मनमोहन शर्मा ने दिए पेंशनरों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त सोलन आज यहां पेंशनर्स की समस्या से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!