एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं : जांच रिपोर्ट लीक होने के केस में एफआईआर; CID का स्टाफ संदेह के घेरे में

by
एएम नाथ। शिमला : पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (e), 336(4), 59, 60 और 61 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं है। शिकायत में बताया गया है कि स्टेट सीआईडी के संज्ञान में मामला आया है कि विभाग की गोपनीय सूचनाएं और दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से लीक किए गए हैं। इन दस्तावेजों का सीआईडी और सरकार की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
       एक मामले की जांच में संदेह के घेरे में आए लोगों ने पूछताछ में बताया कि सीआईडी स्टाफ से जुड़े कुछ लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गैरकानूनी तरीके से गोपनीय दस्तावेजों की प्रतियां हासिल कीं। आरोपियों ने साजिशन मीडिया को दस्तावेज लीक किए हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर इन दस्तावेजों को मीडिया के जरिये फैलाया गया।
समोसा कांड क्या है ?
2024 में 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब सीआईडी के प्रोग्राम में गए थे तो वहां तीन सितारा होटल से समोसे मंगवाए गए थे और फिर वह सीएम के स्टाफ में बांटे गए थे। इसकी बाद में सीआईडी ने जांच की थी और फिर जांच रिपोर्ट लीक गई हो गई थी। कुछ समय पहले समोसा प्रकरण की जांच रिपोर्ट लीक होने के बाद खासा विवाद हुआ था। हालांकि, अब इस शिकायत पत्र में और एफआईआर में कहीं पर भी समोसा प्रकरण का जिक्र नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में शराब पीकर स्कूल आते थे मास्टर जी : रंगे हाथ पकड़े गए और अब हुए सस्पेंड

एएम नाथ। सरकाघाट/ मंडी : हिमाचल प्रदेश में टीचर्स के शराब पीकर स्कूल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी जिले में ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे ही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित : विभिन्न विभागों के लंबित ऑडिट पैरा की समीक्षा सहित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा  :  बचत भवन चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने दी जानकारी : शुक्रवार दोपहर 3.30 के बाद शिमला पहुंचेगे

शिमला । पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने जानकारी दी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!