खैहरा की जमानत का मामला : दो साल बाद रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार…उठे कड़े सवाल

by

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर जमानत रद्द करने की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए अहम सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में पूछा कि दो साल बाद आखिर किन नए हालात में जमानत रद्द किए जाने की मांग की जा रही है।

सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर हाईकोर्ट ने सुनवाई 30 जनवरी तक स्थगित कर दी है, हालांकि यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह सरकार को दिया गया अंतिम अवसर है।दरअसल, पंजाब सरकार ने सुखपाल खैहरा को 15 जनवरी 2024 को मिली जमानत को रद्द करने की मांग की है।

यह जमानत 4 जनवरी 2024 को कपूरथला जिले के सुभानपुर थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में दी गई थी। सुनवाई शुरू होते ही हाई कोर्ट ने सरकार की याचिका पर हैरानी जताते हुए कहा “यह क्या है? दो साल बाद अब जमानत रद्द करने की मांग क्यों की जा रही है? क्या कोई नया तथ्य या परिस्थिति सामने आई है?अदालत के इन सवालों के सामने सरकार के पास कोई ठोस उत्तर नहीं था।

30 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

इसके बाद सरकारी वकील ने याचिका पर सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध कर दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मामला 30 जनवरी तक के लिए टाल दिया। गौरतलब है कि इस याचिका पर 3 दिसंबर को भी सुनवाई हुई थी। उस दिन भी पंजाब सरकार ने अपनी ही याचिका पर समय मांगा था।

इसके बावजूद अगली सुनवाई में भी सरकार की ओर से कोई ठोस तैयारी या नया आधार अदालत के सामने नहीं रखा जा सका। इसी को देखते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को साफ संदेश दिया कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

सुखपाल खैहरा के खिलाफ यह एफआईआर वर्ष 2015 के एक एनडीपीएस एक्ट के मामले से जुड़ी है। आरोप है कि उस पुराने मामले में शिकायतकर्ता की पत्नी को धमकाया गया था। उस आरोप को आधार बनाकर 4 जनवरी 2024 को सुभानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। खास बात यह है कि उस समय खैहरा पहले से ही हिरासत में थे।

इसके बावजूद कुछ ही दिनों बाद, 15 जनवरी 2024 को उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के करीब दो साल बाद, पंजाब सरकार ने अचानक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत रद्द किए जाने की मांग कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को मिला पहला वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन ने संभाला पदभार

होशियारपुर ; दलजीत अजनोहा। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीको अपना पहला वाइस चांसलर मिल गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त...
article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
article-image
पंजाब

मोहाली स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की मुलाकात

एसएएस नगर : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मोहाली के फेज 11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। इस दौरे के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!