गंगूराम मुसाफिर फिर कांग्रेस में शामिल : प्रतिभा सिंह ने किया मुसाफिर का स्वागत

by

शिमला : गंगूराम मुसाफिर ने शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन पहुंचकर पूरे दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे।

प्रतिभा सिंह ने किया मुसाफिर का स्वागत : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले गंगूराम मुसाफिर की वापसी बेहद अहम है। उनके पार्टी में वापस आने के चलते कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र को भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी।  गंगूराम मुसाफिर जिला सिरमौर के तहत आने वाली पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। वह मंत्री के साथ विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे. जिला सिरमौर शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आता है।

गंगूराम मुसाफिर के चुनाव लड़ने से बिगड़ा था खेल : बता दें कि जिला सिरमौर के तहत आने वाले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने दयाल प्यारी को चुनावी मैदान में उतारा था. इस पर गंगूराम मुसाफिर ने पार्टी से बगावत कर दी थी। विधानसभा चुनाव में गंगूराम मुसाफिर को 13 हजार 187, कांग्रेस की दयाल प्यारी को 17 हजार 358 और बीजेपी की रीना कश्यप को 21 हजार 215 वोट पड़े। इस तरह यहां भी बगावत की वजह से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल गई. रीना कश्यप हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जीत हासिल करने वाली एक मात्र महिला विधायक भी हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की जाएगी लाइब्रेरी,घल्लौर स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत तलवाड़ा/ज्वालामुखी(राकेश शर्मा) धर्मशाला, 06 दिसंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 जुलाई को शाहपुर आएंगे सीएम, होगा भव्य स्वागत: केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना शाहपुर के भवन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव

एएम नाथ।  जोगिन्दर नगर, 24 मई।  आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!