गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

by

एसआईयू ऊना की टीम ने इच्छाधारी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रोहित जसवाल।  ऊना/गगरेट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने गगरेट में एक युवक को 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर निवासी वार्ड नंबर-3, कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई 25 अगस्त की रात को की गई। एसआईयू ऊना की टीम को नशे की खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम गगरेट-होशियारपुर रोड पर इच्छाधारी मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली।

बाइक में छिपाकर रखा था चिट्टा

तलाशी के दौरान बाइक में छिपाकर रखा गया 4.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसके अलावा पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के लिंक भी खंगाल रही है।

नशे की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे की अवैध बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाइल्ड फ्लावर हॉल की बोली में हिमाचल को मिलेगा 47.1% वार्षिक राजस्व हिस्सा : 35 साल के लाइसेंस पर हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान

 24 करोड़ अग्रिम फीस और 50 करोड़ के निवेश की भी प्रतिबद्धता एएम नाथ। शिमला, 30 अक्टूबर। शिमला के प्रतिष्ठित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन और प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली स्कूल में 213 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब: शिक्षक बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करें: चंद्र कुमार

स्कूल में पांच लाख के दो डिजिटल बोर्ड बच्चों को किए समर्पित ज्वाली 5 दिसम्बर : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शिक्षकों से बच्चों में मेहनत,अनुशासन तथा अच्छे संस्कार पैदा करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना गोलीकांड पर जांच जारी, राजनीति न करें जयराम ठाकुर : विक्रमादित्य सिंह

रोहित जसवाल । शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में बातचीत करते हुए ऊना और शूलिनी यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी : लेकिन हरियाणा-जम्मू कश्मीर के चुनावों में पीएम ने की बात हिमाचल की -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई के पक्ष में बरवाला बस स्टैंड पर...
Translate »
error: Content is protected !!