गांव कुनैल में चल रहे क्रैशर के साथ हो रही अवैध माईनिंग का भाजपा नेत्री निमिषा महिता ने किया पर्दाफाश , आम आदमी पार्टी की सरकार के चलते गढ़शंकर की पहाडिय़ों व जंगल बरवाद हो रहे : निमिषा महिता

by

अवैध माईनिग की मुझे जानकारी नहीं है, मौके पर जाकर देखेगें : एसडीओ पवन कुमार
गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कुनैल में चल रहे क्रैशर पर भाजपा की हलका गढ़शंकर की प्रभारी निमिषा महिता ने पहुंच कर अवैध तरीके से की जा रही माईनिंग का पर्दाफाश करते हुए सीधे तौर पर इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि यह पार्टी माफिया के समराज्य को खतम करने की बड़ी बड़ी बातें करती थी आज गढ़शंकर की पहाडिय़ों व जंगलों को बरवाद करते हुए शरेआम नियमों व कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन सरकार प्रशासन व संबंधित विभाग कुंभकरणी नींद सो रहा है। जिससे साफ है कि अवैध तौर पर की जा रही माईनिंग माफिया को कौन लोग शैलटर कर रहे है।
इस दौरान उनके साथ पत्रकार भी थे। लेकिन भाजपा नेत्री निमिषा महिता दुारा मौके पर मौजूद क्रैशर पर काम करने वाले लोगो से पूछा तो उन्होंने कहा कि क्रैशर के लिए पत्थर हिमाचल प्रदेश से लाया जा रहा है लेकिन उन्होंने वहां पर जेसीवी दुारा पंद्रह से वीस फुट गहराई तक की गई खुदाई कर निकाले जा रहे पत्थरों के पास पहुंच कर पूछा क्या यह हिमाचल प्रदेश की माईनिंग के गड्डे क्या अव कुनैल गांव में पडऩे लगे है। इस दौरान जेसीवी चालक मौके से भाग गया । इस समय पत्रकारों से निमिषा महिता ने कहा कहीं आधी और कहीं पूरी पहाड़ी ही अवैध माईनिग में लिप्त माफिया ने खतम कर दी है। लेकिन लगातार अवैध माईनिंग कर रही जेसिवियों को गौरख धंधा साहमने लाने के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार कुंभकरर्णी नींद सो रहे है। आम आदमी पार्टी की सरकार के चलते गढ़शंकर की पहाडिय़ों व जंगल बरवाद हो रहे है। उन्होंने कहा कि कुनैल गांव के लोगो ने नजायज माईनिंग की शिकायत की थी और उनका कहना है कि क्रैशर चलने से शोर प्रदूषण के गांव वासियों का जीना मुहाल हो चुका है।
माईनिंग विभाग के एसडीओ पवन कुमार : अवैध माईनिग की मुझे जानकारी नहीं है, मौके पर जाकर देखेगें । लोडर लगा हुया था तो वहां यहां से पत्थर डाला जाता है। लेकिन फिर भी जुनियर इंजीनियर की डयुटी लगाई है और अगर कोई अवैध माईनिंग हुई मिली तो कारवाई की जाएगी।
एसडीएम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर गिल : श्किायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 लाख रुपए रिश्वत : विजीलैंस ने सीनियर कांस्टेबल और होमगार्ड को किया गिरफ़्तार, पुलिस मुलाजिमों ने बस कंडक्टर से माँगी थी 2.50 लाख रुपए रिश्वत

होशियारपुर, 21 जुलाईः  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में नशे के खिलाफ जंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज और गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन नरूड पंछट ने राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय,...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन लागू करने से इनकार करने पर पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को “कारण बताओ नोटिस” जारी

तीन दिवसीय संगरूर पेंशन मार्च में गढ़शंकर तहसील से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे गारशंकर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने गढ़शंकर में एनपीएस कर्मचारियों की बड़ी संख्या के साथ मार्च किया और विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!