गढ़शंकर कोटफतूही सडक़ सहित तीन मुख्य सडक़ों  के निर्माण के लिए 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी

by

गढ़शंकर –   उपमंडल गढ़शंकर की मुख्य तीन सडक़ों के लिए वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व पीडब्लयूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला से बातचीत की और 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी करवाई और तीनों सडक़े इसी अप्रैल महीने बननी शुरू हो जाएगी।
यह जानकारी देते हुए काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने देते हुए कहा गढ़शंकर से कोट फतूही सडक़ के निर्माण के लिए 12 करोड़ , डल्लेवाल से खुरालगढ़ वाया झूगियां सडक़ के निर्माण के लिए 7 करोड़ 50 लाख और भज्जलां से जेजों दोआबा वाया बिल्ड़ो सडक़ की रिपेयर के लिए तीन करोड़ की ग्रांट जारी की गई। उन्होंने कहा कि इन अकाली भाजपा सरकार ने गत वर्षो के कार्याकाल में गढ़शंकर हलके की सडक़ों की हालत बदतर हो गई थी और सरकार ने एक किलोमीटर भी सडक़ की रिपेयर नहीं करवाई। जिसके चलते अव साढ़े तीन सौ किलोमीटर सडक़ों की रिपेयर करवाने का काम शुरू किया। जिसमें से सत्तर प्रतिशत से ज्यादा सडक़ों की रिपेयर का काम पूरा हो चुका है। तीस प्रतिशत काम जुलाई से पहले पूरा कर दिया जाएगा। अव जो नई सडक़े बननी है उनके बनाने के लिए येाजना बनाई जा रही है। उन्हेंने कहा कि गढ़शंकर हलके का सर्वपक्षी विकास करवाने के लिए चार वर्ष से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुारा लगातार ग्रंाटे जारी की जा रही है और लगातार काम चल रहे है। इस समय उनके साथ लेख राज, बख्शीश सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2013 बैच की IPS कंवरदीप कौर बनी रहेंगी चंडीगढ़ की SSP…. एक वर्ष की एक्सटेंशन मिली, केंद्र सरकार की मंजूरी

चंडीगढ़ : 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर अभी एक वर्ष और चंडीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की कुर्सी संभालेंगी। केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार को मंजूरी...
article-image
पंजाब

Mata Ram Kaur Heritage Centre

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.24 :  The Mata Ram Kaur Heritage Centre, established by retired IOFS officer Dr. A.S. Bilgir in the village of Bhungarni, Hoshiarpur district, celebrated its foundation day with great enthusiasm. ***Chief Guest* Pt....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
Translate »
error: Content is protected !!