गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

by

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर में गढ़शंकर-नंगल सड़क की दयनीय हालत को लेकर किये जा रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में कई गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू राज्य कन्वीनर कंडी संघर्ष कमेटी, हजूरा सिंह व गुलजारा राम ने कहा कि सड़कें विकास का आईना होती है लेकिन गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही है और सरकार इस सड़क को बनाने के मात्र झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में चल रही अवैध माइनिंग से भरे भारी वाहनों के कारण यह हालत हुई है उन्होंने कहा कि इलाके में की जा रही अवैध माइनिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए व जिम्मेदार माइनिंग माफिया के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को रात के समय आने जाने के लिए कहा जाए ताकि लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इस दौरान हजूरा सिंह, राममूर्ति, किशन नंबरदार, जीत राम, बूटा सिंह, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, पाल राम, गुरमीतसिंह, बलवीर सिंह, विंदर, जसकरण सिंह व संतोष सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी युवती कनाडा में गिरफ्तार….किराए की बेसमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रुपए लेती थी एडवांस

पंजाबी मूल की 27 साल की युवती ने कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। युवती ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोकेशन पर...
article-image
पंजाब

अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे, नशे से जान गंवाने वालों के परिजनों से कर सकते हैं मुलाकात

अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे, नशे से जान गंवाने वालों के परिजनों से कर सकते हैं मुलाका बिट्टू बोले—पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जरूरत; मानसा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पति-पत्नी के झगड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा नहीं माना जा सकता

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद और गलतफहमियां, चाहे वे कितनी भी बार क्यों न हों, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिवारों का दर्द सुन अमित शाह बोले—किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई, मान सरकार के पास क्या जवाब?

 विजयदशमी पर गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद लुधियाना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री; नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा लुधियाना, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!