गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

by

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला सभा ने पाहलेवाल, भंमिया, सलाहपुर में ओमपाल, कृष्ण कुमार, चैन राम की अगुवाई में की गई मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क की मुरम्मत करने के लिए पिछले समय में आठ बार धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन सरकार व प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस से मजबूर हो कर यह फैसला लिया गया है कि 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर 10 बजे सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस सड़क पर टिप्पर, भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक जाने से रोका जाए ताकि इस सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की वह 29 अप्रैल को धरने में शामिल हो। इस अवसर पर प्रेम सिंह राणा पूर्व सरपंच, अशोक कुमार, हरिकिशन, गौरव, निहाल सिंह ठाकुर, राजन, अक्षय कुमार, साहिल, रिंकू, हरमेश लाल, संतोष, चेतन, गुरमीत सिंह पांगली, पियारा राम, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, शंकर दास, सुनैना देवी, सुनीता देवी, विंदर कौर जागीर कौर, नीलम, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, दलबारा सिंह, मोहन सिंह अमरीक सिंह, जोगिंदर सिंह व जरनैल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल सुखवीर सिंह बादल के हाथ में सुरक्षित – लक्खी, खेड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   शिरोमणि अकाली दल (बादल) की एक विशेष बैठक शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा के नेतृत्व में गुरुद्वारा शहीदां (लधेवाल)...
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि

4 होनहार छात्राओं को गी शहीदों के जीवन वृतांत पेश करती पुस्तकें होशियारपुर :  शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला में मनाया गया जहां...
article-image
पंजाब

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा 6वें दिन भी रहा फ्री : 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर चुके

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पिछले 5 दिनों से बंद है। आज 6वें दिन भी किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स...
article-image
पंजाब

अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप की तैयारी संबंधी विशेष बैठक डा. बिट्टू विज की अध्यक्षता में हुई। डा....
Translate »
error: Content is protected !!