गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक भगौड़ा गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 17 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक एक मामले में वांछित भगौड़ा आरोपी को  गिरफ्तार किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा आईपीएस द्वारा भगौड़े व्यक्तियों के खिलाफ चलाए गए अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एएसआई महिंदर पाल की पुलिस पार्टी ने गश्त व चेकिंग दौरान एक वांछित भगौड़ा व्यक्ति बलविंदर कुमार उर्फ बिंदर पुत्र बिहारी लाल निवासी बघानिया मोहल्ला गढ़शंकर को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी 3 दिसम्बर 2020 को थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस तहत दर्ज मामले के संबंध में अडीशनल सैशन जज होशियारपुर द्वारा 20 सितम्बर 2023 को भगौड़ा करार दिया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

355 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : सीएम भगवंत मान ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह मेरिट और ट्रांसपेरेंसी...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशों पर मैडम कुलविन्द्र कौर एवं सुनीता कुमारी की...
Translate »
error: Content is protected !!