गढ़शंकर में कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च

by
गढ़शंकर, 27 अप्रैल: गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के रोष में तथा में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु गढ़शंकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली तथा ब्लाक अध्यक्ष बलदेव राज खेपड़ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च स्थानीय बंगा चौक से लेकर बस स्टैंड पर स्थित शहीद भगत सिंह के स्मारक तक निकाला गया। इस मौके संबोधित करते कांग्रेस के हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली ने पहलगाम घटना में मारे लोगों को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों की तलाश कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस देश की ओर मुंह ना कर सके। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते पहलगाम घटना के दोषियों खिलाफ शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को इंसाफ देने की मांग भी की। इस मौके संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव राज खेपड़ ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घट सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात : केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे के तीन कथित वीडियो आए साहमने : मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आया, जिससे सिख राजनीति गरमा गई

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के तीन कथित वीडियो जिसमें 500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात चल रही है के बीच तीसरे वीडियो में जिस...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज संसद में इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी...
article-image
पंजाब

बेरोजगारी के कारण होने वाली आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार घातक नीतियों का विरोध करने का आह्वान : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुख्यमंत्री को इस्तीफा लेना चाहिए ताकि वह जांच को प्रभावित ना कर सकें : डीटीएफ

सहायक प्रोफेसरों के संघर्ष के प्रति शिक्षा मंत्री द्वारा दिखाई गई असंवेदनशीलता निंदनीय: डीटीएफ द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के सुसाइड नोट के अनुसार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग गढ़शंकर 25 अक्टूबर,: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट...
Translate »
error: Content is protected !!