गढ़शंकर में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा

by

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शंकर में सनातन धर्म सभा द्वारा अध्यक्ष एसएन ओहरी के नेतृत्व में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न पड़ावों से होते हुए वापिस मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न पड़ावों पर शानदार स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर वितरित किए गए। शोभायात्रा में विशेष रुप से डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना, निमिशा मेहता सहित क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक शख्सियतों ने शिरकत की। इस शोभायात्रा में सनातन धर्म सभा के सदस्य यशपाल मल्होत्रा, प्रदीप जुल्का, जितेंद्र शर्मा, शिव लोचन शर्मा, रकेश खन्ना, कपिल मल्होत्रा, विक्की खन्ना के साथ मोहित शर्मा, मिंकू सोनी, राजीव आड़ती, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, चेतन गुलाटी, राजेश कुमार, पार्षद हरेंद्र मान, बलदीप सिंह इब्राहिमपुर, शम्मी गुप्ता, वरुण गुप्ता, रमन नैयर, प्रीक्षित नैयर सहित भारी संख्या में संगत शामिल थी।
फोटो: गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा निकालते सनातन धर्म सभा के सदस्य तथा शोभायात्रा में शामिल डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी तथा भारी संख्या में संगत।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में पंजाब के 2 युवक चिट्टे का कारोवार रहे थे चला : पुलिस ने होटल में रेड कर दबोचे

एएम नाथ : पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
article-image
पंजाब

Punjab News : पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश : शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ

पटियाला :  पटियाला की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, 1.74 करोड़ रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल, दो लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख व गांव के स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा...
पंजाब

48 करोड़ का चूना : कागजों में कंपनियां बनाकर की जा रही थी हेराफेरी, टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी गिरफ्तार

जालंधर : जीएसटी विभाग ने छापामारी कर फर्जी फर्में बनाकर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारियों पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औैर अमृतपाल सिंह को को गिरफ्तार किया है। चारों...
Translate »
error: Content is protected !!