गढ़शंकर में भगवान परशुराम जी का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

by

गढ़शंकर :
श्री ब्राह्मण सभा और परशुराम सेना गढ़शंकर द्वारा श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में भगवान परशुराम जी का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी गिनती में संगत ने पहुंचकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित आशीष कुमार और पंडित राकेश गर्ग की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा झंडे की रस्म अदा की गई। इस उपरांत लंगर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी, नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक ऐरी, शशि महंत, डॉ अशोक पराशर, पार्षद दीपक कुमार दीपा, पार्षद सुमित सोनी, पूर्व पार्षद रामप्रसाद मोनू, पवन कुमार हैप्पी,अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजेश जोशी, कमल किशोर नूरी के अलावा बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

अमृतसर : सीमा पार से संचालित हो रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है। यह...
article-image
पंजाब

नहर में महिला और बच्ची का शव : एक दिन पहले फिरोजपुर में पिता के सामने बह गए थे दो मासूम

अबोहर : अबोहर में अलग-अलग जगह दो शव मिले हैं। दोनों शव नहर के पानी में तैरते हुए मिले हैं, जिनमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के...
Translate »
error: Content is protected !!