गढ़शंकर में संशोधित पानी के सिंचाई उपयोग हेतु जागरूकता कैंप का आयोजन

by

होशियारपुर, 2 दिसंबर :  भू-जल एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से गढ़शंकर में एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के संशोधित हुए पानी को किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कैंप और उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भूमि एवं जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और यदि इन योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता हुई तो वह सरकार से इसे उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी हरप्रीत सिंह बाठ ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की एच.डी.पी.ई. (250 मिमी) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर गांव डगाम और फतेहपुर कला के लगभग 125 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी और 40 से 50 किसान परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर उपमंडल मजिस्ट्रेट गढ़शंकर हरबंस सिंह, उपमंडल भूमि संरक्षण अधिकारी बलजिंदर सिंह, नगर परिषद प्रधान राजिंदर सिंह, कृषि अधिकारी और पीसीपीसीएल के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दसवीं बाहरवी की परीक्षाओं के खराब नतीजे : 68 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में लगातार खराब परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने राज्य के 68 स्कूलों के प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

चंडीगढ़ :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम कानूनी कदम भी उठाएंगे।...
article-image
पंजाब

मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : विधायक राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!