गढ़शंकर में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का आगाज़ : खुरालगढ़ साहिब से विशेष दाखिला वैन की रवाना

by

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री- प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसी मुहिम तहत आज जिला शिक्षा अधिकारी (सैकंडरी) श्री हरभगवंत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (सैकंडरी) श्री धीरज वशिष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) संजीव गौतम तथा उप जिला जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) सुखविंदर सिंह के निर्देशों पर तथा जिला स्कूल मूल्यांकन व सहयोगी टीम के प्रभारी प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर की अगुवाई में आज गढ़शंकर में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का शानदार आगाज़ किया गया। दाखिला वैन ब्लॉक नोडल ऑफिसर प्रिंसिपल कृपाल सिंह, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गढ़शंकर श्री राजकुमार, बीएनओ प्राइमरी गुरदेव सिंह ढिल्लों, नरेश कुमार तथा समाजसेवी व ‘आप’ नेता संजय पिपलीवाल द्वारा संयुक्त रूप से सरकारी हाई व एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल खुरालगढ़ से रवाना की गई। इस मौके प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में उच्च योग्यता प्राप्त अध्यापक व उत्तम दर्जे के बुनियादी ढांचे हैं जहां शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी समय के साथी बन सकते हैं। बीपीईओ राज कुमार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलती सुविधाओं की जानकारी दी। बीएनओ गुरदेव सिंह ढिल्लों ने सरकार की नीतियों के जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर पास के सरकारी स्कूलों में दाखिला देने के लिए प्रेरित किया। दाखिला वैन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल, सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत, सरकारी हाई स्कूल डल्लेवाल, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों, सरकारी प्राइमरी स्कूल पाहलेवाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह, सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द से होती हुई आगे होशियारपुर के लिए रवाना हुई। आज गढ़शंकर क्षेत्र में दाखिला मुहिम का आगाज़ करते समय ब्लॉक नोडल ऑफिसर प्रिंसिपल कृपाल सिंह, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गढ़शंकर श्री राजकुमार, बीएनओ प्राइमरी ब्लाक गढ़शंकर-1 गुरदेव सिंह ढिल्लों, बीएनओ प्राइमरी गढ़शंकर-2 नरेश कुमार, ब्लाक नोडल अधिकारी कोट फतूही प्रिंसिपल जसवीर सिंह, प्रिंसिपल राजकुमार, हेड मास्टर संदीप कुमार, सुधीर राणा, जसपाल सिंह, करनैल सिंह, बीएमटी नरेंद्र पाल, बीएमटी मनोज शर्मा, बीएमटी बलविंदर कुमार, सीएचटी राज सरूप, सर्वजीत सिंह, बलवीर कौर व कमलजीत कौर, विनय बत्रा, अमरजीत सिंह, नितिन सुमन, विनय कुमार व अन्य शामिल थे। मंच संचालन मनजीत सिंह लल्लियां ने किया। विद्यार्थियों द्वारा लोगों को दाखिले संबंधी जागरूक करने हेतु रैलियां भी निकाली गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

क्रप्शन केस : विजिलैंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार

चंडीगढ़: 22 अगस्त : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व कांग्रेसी मंत्री को लुधियाना में एक सैलून से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के रिएक्शन में सांसद...
article-image
पंजाब

Kot Fatuhi Police Intensify Vigil

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.2 : Assistant Sub-Inspector Sukhwinder Singh, in-charge of Kot Fatuhi Police Post under Mahilpur Police Station, while speaking to senior correspondent Daljit Ajnoha, informed that strict vigil has been deployed in all...
article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
Translate »
error: Content is protected !!