गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 61 नए सिंचाई के टयूबबेलों को मंजूरी : पंकज

by

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को-चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों नमौलीआं, बिलड़ों, जस्सोवाल, आदि गांवों में मीटिंगें करने के बाद प्रैस से भेंट में कहा कि पंजाब सरकार ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 61 नए सिंचाई के टयूबबेलों को मंजूरी दे दी है तथा इस के अतिरिक्त शीघ्र ही गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु पंजाब सरकार द्वारा 25 करोड़ रूपये की और ग्रांट भेजी जाएगी| उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने श्री खुरालगढ़ साहिब के विकास हेतु लगभग 80 करोड़ रूपये भेजे हैं तथा श्री खुरालगढ़ साहिब के रास्ते को चौड़ा करने हेतु लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये भेजे हैं| उन्होंने कहा कि मेरी चरणजीत सिंह चन्नी मंत्री के साथ बात हो गई है तथा शीघ्र ही चरणजीत सिंह चन्नी के टूरिजम विभाग द्वारा श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का टयूबबेल लगवा दिया जाएगा| उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बाईक स्वार से लूट : तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने बाईक स्वार से मारपीट करके उसे लूटने वाले तीन बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट ने पंजाब के इस गांव में रोकी पंचायत चुनाव प्रक्रिया

चंडीगढ़।  पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट  द्वारा मोगा तहसील धर्मकोट में पड़ते गांव किशनपुरा कलां में चुनाव प्रक्रिया...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो : अब वह देखेंगे कि डेरा बाबा नानक में कौन कांग्रेस या अकालियों के बस्ते उठाता

गुरदासपुर :  चुनाव मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चुनाव रैलियों के दौरान अब नेताओं के बोल बिगड़ने के मामले सामने आने लगे हैं।  ऐसा ही...
Translate »
error: Content is protected !!