गढ़शंकर शहर में एक कथित अवैध कालोनी पर ईओ के आदेशों का बोर्ड लगा की यह एक अनाधिकृत कॉलोनी है,……ईओ मदन लाल ने कहा उन्होनों ने यह बोर्ड लगवाया ही नहीं अभी तो सबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजा हुआ है

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर में बीरमपुर रोड़ पर एक कथित अवैध कालोनी पर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गढ़शंकर के आदेशों का बोर्ड लगाने के बाद विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। हालाकिं गढ़शंकर शहर में अनधिकृत कॉलोनियों की भरमार है लेकिन नगर कौंसिल गढ़शंकर द्वारा कोई करवाई नहीं करने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गढ़शंकर  ने उनके आदेशों के लगाए बोर्ड के बारे में साफ़ इंकार कर दिया कि यह बोर्ड उन्हीनों ने नहीं लगवाया है।

गढ़शंकर शहर में बीरमपुर रोड़ पर एक कथित अवैध कालोनी पर नगर कौंसिल गढ़शंकर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के आदेशों का बोर्ड  लगाया गया है।  जिस पर साफ़ तौर पर लिखा है “यह एक अनाधिकृत कॉलोनी है , इस कॉलोनी में कोई नक्शा नगर कौंसिल द्वारा पास नहीं किया जायेगा और ना ही इस जगह पर किसी तरह की कंस्ट्रक्शन करने दी जाएगी। इस कॉलोनी में प्लाट खरीदने वाला व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा”।
बताया जा रहा है कि जिस कथित कॉलोनी में नगर कौंसिल गढ़शंकर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का बोर्ड लगा है उक्त जमीन पर अभी तक कॉलोनी बनाने की नगर काउंसिल और अन्य विभागों द्वारा द्वारा कोई भी मंजूरी नहीं मिली है। इसके बावजूद वहां पर प्लाट काटने की शुरुआत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नगर कौंसिल गढ़शंकर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मदन लाल ने सम्पर्क करने पर कहा कि मैंने कोई बोर्ड वहां पर नहीं लगवाया है। मेरे पास कई नगर कौंसिलों के चार्ज है लिहाजा दो तीन दिन से आया ही नहीं। उन्हीनों कहा कि कल आकर पुरे मामले को देखूगा। हालांकि सबंधित लोगों को मैंने नोटिस पहले ही निकाला हुआ है। अगर कोई जवाब नहीं आया तो फिर से नोटिस निकाला जायेगा।  हो सकता है सबंधित लोग मंजूरी के लिए अप्लाई कर दें।  अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया और न मंजूरी के लिए अप्लाई किया तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ किया डांस : कर दिया फिर बड़ा कांड, पति समेत 6 ग्रिफ्तार

लुधियाना : पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 2 लाख लूटे : वारदात सीसीटीवी कैद

लांबड़ा Iकपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप...
पंजाब

2 मेहमान, होटल में 6 महीने तक रहे, बिल नहीं भरा : ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त कर लिया था, अब नीलामी होंगी

चंडीगढ़ : सेक्टर 17 स्थित फाइव स्टार होटल शिवालिक 14 फरवरी को 2 कारों की नीलामी करेगा। यह दोनों कारें उन 2 मेहमानों की हैं जो होटल में 6 महीने तक रहे, मगर बिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
Translate »
error: Content is protected !!