गढ़शंकर शहर में पूर्व पार्षदों की कारगुजारी से अधिकतर लोग निराश

by
गढ़शंकर : 14 फरवरी को नगर कौंसिल के होने जा रहे चुनाव की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। नगर कौंसिल के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद शहर के अधिकतर वार्डों में लोग पूर्व पार्षदों की कारगुजारी से ना खुश नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जमीनी हकीकत जानने के लिए  शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। जिसमें शहर के वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने बताया कि हमारा पार्षद चुनाव जीतने के बाद वार्ड में काम कराने के जगह ऑस्ट्रेलिया जाकर बैठ गया और अब तक नहीं लौटा और हम बार्ड वासियों को छोटे-छोटे कामों के लिए अन्य पार्षदों के पीछे घूमना पड़ रहा
है। वार्ड नंबर 6 के लोग गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशान नजर आए तो यहां से चुनावी मैदान में उतरने  के इच्छुक परमजीत सिंह पम्मा ने  कहा कि पार्षद रहने वालों ने बार्ड की समस्याओं की और ध्यान ही नहीं दिया।  वार्ड नंबर 7 में विकास कार्य नजर आ रहे है। ।  वार्ड नंबर 8 में भी विकास कार्य हुए दिखाई दे रहे है । इस वार्ड के पूर्व पार्षद विजय कुमार हांडा ने कहा कि वह पिछले 10 साल से लगातार इस वार्ड में पार्षद है उन्होंने माना कि इस बार में अभी भी कुछ काम अधूरे पड़े हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

फिरोजपुर के राधा स्वामी डेरे पर लिखे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे : पन्नू ने जारी की वीडियो

फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो की 5 नवंबर को हुई मुलाकात के कुछ समय बाद ही कुछ शरारती तत्वों की ओर से फिरोजपुर में एक राधा स्वामी...
article-image
पंजाब

बरिंदर भंबरा व कुलवीर भंबरा को सालगिरह की वधाई

समाजसेवी सरदार बरिंदर सिंह भंबरा व सरदारनी कुलवीर कौर भंबरा वासी गोहगड़ो माहिलपुर को शादी की सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं।  Share     
article-image
पंजाब

श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.)की ओर से राजेश बाघा को वार्षिक यज्ञ में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.) गुरु अमरदास नगर कालिया कालोनी, जालंधर पंजाब की ओर से काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से...
Translate »
error: Content is protected !!