गढ़शंकर सब डिविजन को प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम कर जताया विरोध

by

गढ़शंकर l सब डिविजन गढ़शंकर को नये प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध जताया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर विभिन्न वक्तायों ने कहा कि जब भी पंजाब से नया प्रदेश या नया जिला बना उसमें जिला होशियारपुर को ही ज्यादा नुकसान हुआ जैसे हिमाचल प्रदेश बनने से होशियारपुर का काफी भाग जिला ऊना में चला गया उसके बाद जिला रोपड व शहीद भगत सिंह नगर बनने पर भी जिला होशियारपुर को ही छोटा कर कई सब डिविजन इनके साथ जोड़ दिए गए अब भी सब डिविजन गढ़शंकर को छोटा करने का काम किया जा रहा है। जिससे सब डिविजन गढ़शंकर में काम कराने आने वाली वाली आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा।इस मौके पर एडवोकेट संजीव कुमार कालीया, एडवोकेट राम नाथ राय,एडवोकेट हरप्रीत सिंह ,एडवोकेट दीपांकर ल॔ब,एडवोकेट संजीव डोड,एडवोकेट हरविंदर पाल,एडवोकेट नरेश कुमार भट्टी,एडवोकेट सतपाल एडवोकेट हरजीत कुमार, एडवोकेट जस नागपाल आदि स्मेत बड़ी संख्या में वकील उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आटे की होम डिलीवरी के सरकारी दावे सिर्फ बयानबाजी, गरीब लोगों को किया जा रहा है परेशान : निमिषा मेहता

आटा-गेहूं बांटने वालों पर गड़बड़ी करने का आरोप गढ़शंकर, 28 अप्रैल : समाज सेविका एवं राजनीतिक नेता निमिषा मेहता ने गांव कंबाला के मोहतावरों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए सरकार एवं प्रशासन पर...
article-image
पंजाब

तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए मैदान में उतारा

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में क्षेत्रीय और सांगठनिक समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया...
article-image
पंजाब

वेलफेयर सोसायटी ने छात्र-छात्राओं को वर्दियां वितरित की 

गढ़शंकर,  12 दिसम्बर: श्रीमती अमर कौर चरण कौर वेलफेयर सोसायटी भुंगरनी द्वारा मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी वितरित की गई। वेलफेयर सोसायटी के...
Translate »
error: Content is protected !!