गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना : उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा

by
*उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि*
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए शहर को खास सजावट से संवारा जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में आयोजित होने जा रहे इस समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। इस खास मौके पर ऊना शहर तिरंगे गुब्बारों, जगमगाती झालरों और आकर्षक लाइटिंग से रोशन होगा। समारोह में झांकियां, विकास प्रदर्शनी, परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
*उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा*
उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व होने के साथ ही हमारी संस्कृति, एकता और प्रगति की झलक प्रस्तुत करने का भी अवसर है। उन्होंने सभी विभागों और संस्थानों को सक्रिय सहयोग की अपील की और निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रमुख अपने स्टाफ के साथ कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने का आह्वान किया है।
*ये है मुख्य कार्यक्रम का विवरण*
उपायुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 26 जनवरी को सुबह 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, 10.55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को संबोधित करेंगे।
*विशेष सजावट और आकर्षक झलकियां*
इस अवसर पर ऊना शहर को तिरंगे रंग की सजावट, गुब्बारों और रोशनी की झालरों से सुसज्जित किया जाएगा। मिनी सचिवालय, रामपुर पुल और जिला मुख्यालय के अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष लाइटिंग की जाएगी। साथ ही, औद्योगिक परिसरों में भी खास सजावट की जाएगी।
समारोह में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर आधारित झांकियां होंगी। स्कूल परिसर में एक विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विभागों की उपलब्धियां और योजनाएं प्रदर्शित होंगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाएंगी। यदि मौसम खराब होता है, तो समारोह को टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जाना पेंशनरों का दर्द

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा)  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की भरमौर में मंगलवार को विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। विधायक ने एस दौरान उनकी समस्याओं को जाना। विधायक दान जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने सुनाई : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के तहत

मंडी : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने 20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
Translate »
error: Content is protected !!