सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

by

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना, जिसमें प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान निर्माताओं को नमन किया, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाकर लोकतंत्र को सशक्त करने का आह्वान किया और साथ ही हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में हिमाचल के योगदान की सराहना की।
​प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आज का दिन हर हिमाचली के लिए गर्व और स्वाभिमान का प्रतीक है। 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रदेश के मेहनतकश लोगों, दूरदर्शी नेतृत्व और वीर सैनिकों का अतुलनीय योगदान रहा है। जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ‘शिखर की ओर हिमाचल’ के संकल्प के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए थे। उन्होंने आह्वान किया कि राजनीति से ऊपर उठकर अपनी समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को सहेजते हुए हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा।
———————–
शोक संतप्त परिवारों से व्यक्त की संवेदना

​राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच नेता प्रतिपक्ष ने दो अत्यंत दुखद घटनाओं पर गहरा शोक भी व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने सराज विधान सभा क्षेत्र के थनवाड़ी (घाट पंचायत) के निवासी खोद राम के निधन पर गहरा दुख जताया। बता दें कि खोद राम का बगड़ाथाच क्षेत्र के खुनाची गांव में बर्फ में पैर फिसलने के कारण दुखद निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
​इसके अतिरिक्त, जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल के निवास स्थान पर जाकर उनके पूज्य पिता के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
————————-
लोकतंत्र और जनभागीदारी पर जोर

​प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी जी का संदेश हमेशा राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करने वाला होता है। विशेषकर युवाओं को मतदाता सूची से जुड़ने का आग्रह कर प्रधानमंत्री ने देश के भविष्य की नींव मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने हिमाचल को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना -योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ : मुकेश अग्निहोत्री

योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल बचाएगी सूर्योदय योजना : जयराम ठाकुर

जीडीपी की रिकॉर्ड ग्रोथ बताती है अब तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में जल्दी शामिल होगा भारत एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने 7 मार्च को मनाएगा एलुमनाई मीट

सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना उद्देश्य एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी पहली बार एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 को करने जा रहा है। इस आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!