गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा देशभक्ति का स्वर

by
एएम नाथ। मंडी, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरी मंच मंडी में आयोजित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति तथा हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह स्थल को देश प्रेम और उत्साह से सराबोर कर दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी , डीएवी स्कूल मंडी, केन्द्रीय विद्यालय मंडी तथा इंडस ग्लोबल पब्लिक स्कूल मंडी, बाल आश्रम भरनाल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।May be an image of one or more people, oboe, clarinet and text
कार्यक्रम के दौरान जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल मंडी की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता का सशक्त संदेश दिया तथा नशे के खिलाफ सरकारी प्रयासों की जानकारी साझा की। वहीं इंडस ग्लोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गीत की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ‘प्यारा हमारा वतन, सबसे प्यारा हमारा वतन’ गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह में देश प्रेम का संचार किया। इसके उपरांत बाल आश्रम भरनाल के बच्चों ने ‘आजादी का जश्न है पल बलिदानों का, शुक्र करो भारत के वीर जवानों का ’ गीत के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया।May be an image of one or more people, crowd and text
केन्द्रीय विद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने योग के करतबों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नशा छोड़ने का संदेश दिया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की छात्राओं ने मंडी नगर का मशहूर नागरीय नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी की छात्राओं ने हिमाचली लोक नृत्य गिद्दा से खूब तालियां बटोरीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान : 5 हजार की कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य कीमत 15 से 50 हजार

शिमला। 9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान ने बहुत कम कीमत की वस्तुओं से कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5 हजार रुपये की लागत से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत में हुई जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक

एएम नाथ। चम्बा : बनीखेत में सोमवार को चम्बा ज़िला भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, भरमौर के विधायक डा. जनक राज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!