गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

by

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला गया। स्थानीय बस अड्डे में स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक से बाबा गुरदित्त पार्क तक निकाले मार्च में विभिन्न जत्थेबंदियों ने उत्साह से भाग लेते केंद्रीय सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खेती विरोधी कानून वापिस लेने की मांग की। मार्च आरंभ करते समय कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की प्रांतीय उपाध्यक्ष बीबी सुभाष मट्टू, शिंगारा राम भज्जल, रामजीदास चौहान, डा. जोगिंदर सिंह कुल्लेवाल, अच्चर सिंह बिल्ड़ों, कुलभूषण महिंदवाणी पूव संमति सदस्य ने संबोधित करते कहा कि तीनों खेती कानूून किसान विरोधी हैं, मोदी सरकार अडानी, अंबानी अजारेदारी को जमीनें देना चाहती है और फिर अजारेदार लिफाफों में आटा, दालें सोने का भाव बेचेंगे। मार्च दौरान अन्य के साथ हरभजन सिंह अटवाल, बलवंत राम, मा. मुकेश कुमार, एडवोकेट हरमेश अजाद, सोम नाथ, सुरजीत कुमार, अमरजीत कौर, महिंदर कौर,  किरन अग्रिहोत्री, शरमीला रानी, चौ. सरबजीत सिंह, रघवीर सिंह, जुझार सिंह, चरनजीत मट्टू, अमरीक सिंह, दविंदर सिंह, अवतार सिंह देनोवाल कलां आदि ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर डाॅ. दलजीत सिंह अजनोहा ने पत्रकारिता में पीएचडी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस महान उपलब्धि को देखते हुए गांव...
article-image
पंजाब

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या : साथी गंभीर घायल

मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग; इलाज के दौरान झोट्टा ने तोड़ा दम, कांग्रेस और अकाली दल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल मानसा, 13 अक्टूबर। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले...
article-image
पंजाब

भगवान राम की वनवास कथा व भरत चरित्र सुनकर अश्रुधारा नहीं रोक पाए श्रद्धालु

श्री राम कथा के आठवें दिन राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा...
Translate »
error: Content is protected !!