गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा….. भाजपा नेता के दो बेटों की डूबने से मौत

by

खंडवा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान खंडवा के नाहल्दा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के दो बेटे विश्वास (17) और लक्ष्य (16) की मौत हो गई।

बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने खदान पर पहुंचे थे। इसी दौरान विश्वास गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में लक्ष्य भी पानी में डूब गया। साथ मौजूद तीन अन्य किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 फीट गहरी खदान में नाव और अन्य संसाधनों की मदद से कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों भाइयों के शव बाद में बाहर निकाले गए।

दोनों बेटों के डूबने की खबर से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। मामले में हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन...
article-image
पंजाब

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों का किया गया चालान : जिला टास्क फोर्स ने सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल बसों की चैकिंग की

होशियारपुर, 07 नवंबर: जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए स्कूल प्रमुखों की ओर से बसों...
article-image
पंजाब

एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर किया जाएगा जागरूक   

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस पर दी शुभकामनाएं …बोले…गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राष्ट्रीय सर्वे में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, साक्षरता में भी सबसे आगे

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 अप्रैल. हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के मैदान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!