गबरू मोबाइल दुकान में चोरों ने लगाई सेंध : चोरों ने 3 लाख नकद किए चोरी ,चोर 2 थैलों में लाखों के मोबाइल चोरी कर ले जा रहे थे, लोगो ने शोर मचाया तो थैले फेंक कर भागे : चोरों ने 3 लाख नकद चोरी ,चोर 2 थैलों में लाखों के मोबाइल चोरी कर ले जा रहे थे, लोगो ने शोर मचाया तो थैले फेंक कर भागे

by

गढ़शंकर l शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही जबकि पुलिस प्रशासन सब अच्छा है होने के दावे कर रही है। बुधवार की सुबह नंगल-चंडीगढ़ चौक पर एक मोबाइल फोन दुकान पर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये नकदी चोरी किए व लाखो के मोबाइल फोन थैलों में भर कर ले जा रहे थे तो लोगों के देखने के बाद शोर मचाने पर दोनों थैले फेंक कर फरार हो गए । इस घटना के बाद दुकानदारों में भय पैदा हो गया है।
गबरू मोबाइल फोन दुकान के मालिक दलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गढ़शंकर ने बताया कि की बुधवार की सुबह उसे फोन पर बताया कि उसकी दुकान से चोरी कर चोर भाग गए हैं और जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा की दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये और लाखों के मोबाइल फो चोर चोरी करके ले गए हैं। जब दो थैलों में भर कर ले जा रहे मोबाइल फोन विभिन्न घरों की छतों से लेकर भाग रहे थे। उस समय कुछ लोग उठ गए तो उन्हें थैलों में कुछ समान ले जाते देख कर चोरी की आशंका के चलते छोर मचाया। जिस पर चोर घबरा कर मोबाइल से भरे दोनों थैले फेंक कर भाग गए।
उन्हीनों बताया कि इस चोरी की शिकायत पुलिस को कर दी है और पुलिस से उम्मीद है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई की करेगी। इस शिकायत के बाद एएसआई महिंदर पाल ने चोरी की जांच शुरू कर दी थी।
इस संबंध में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने संपर्क करने पर कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। मोबाईल का डंप भी उठाने के लिए कारवाई शुरू कर दी है। कुछ और भी सुराग मिले है। शीध्र चोर पकड़ लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का विक्रमादित्य सिंह ने किया लोकार्पण एवं रखी आधारशिला, 16.96 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य का संतुलित एवं समान विकास – विक्रमादित्य सिंह

नालागढ़ :  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का संतुलित एवं एक समान विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन ज़िला के नालागढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल वक्फ बोर्ड को देना है जवाब : संजौली मस्जिद मामले में अब 19 अप्रैल को सुनवाई होगी

शिमला। नगर निगम शिमला के आयुक्त की अदालत में संजौली मस्जिद  मामले की चल रही सुनवाई शनिवार को टल गई। अब सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। अदालत में शनिवार को हिमाचल वक्फ बोर्ड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन जल्द किया जाएगा -संगठन में सेकंड लाइन तैयार होगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ। सुंदरनगर : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्यों को दूर करने व सरकार में उनके कार्य करवाने को कहा है। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!