जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन जल्द किया जाएगा -संगठन में सेकंड लाइन तैयार होगी : प्रतिभा सिंह

by
एएम नाथ। सुंदरनगर : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्यों को दूर करने व सरकार में उनके कार्य करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं लगाना चाहिए कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने कहा है कि जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन होगा। संगठन में जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना सहन नहीं होगी। संगठन में उन कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी जो पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय दे सकें। मंडी जिले के दौरे के तीसरे दिन सुंदरनगर, धर्मपुर, नाचन, करसोग व सरकाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार संगठन में युवाओं की सेकंड लाइन भी तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें भी पार्टी के कार्यों का पूरा अनुभव मिल सकें। उन्होंने कहा कि पीसीसी से लेकर जिला व ब्लॉक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कर्मठ कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी, जो पूरी ईमानदारी से पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय देते हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कुशल नेतृत्व में पूरी कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को सरकार की जनकल्याण नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मंडी को सेट्रल जोन बनाकर यहां अनेक सरकारी मुख्यालय खोले। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर लोगों ने जो भी उनसे मांगा उन्होंने दिया। उन्होंने मंडी की भाजपा सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है, उनके पास लोगों से मिलने तक का समय नहीं है।
         प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें अब पंचायतीराज व नगर निकाय चुनावों के लिए कमर कसते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़े योग्य लोगों को आगे लाना होगा। उन्होंने भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगह करते हुए सचेत रहने को कहा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिले, उसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं की भावना को रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव सोहन लाल ठाकुर, चेतराम ठाकुर,नरेश चौहान, महेश राज ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉकों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता लगी सताने : ट्रूडो के तुगलकी फरमान से कनाडा में बवाल, सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पोस्ट ने वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की मुश्किलें खड़ी कर दी। कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!