कंगना का U-Turn कृषि कानूनों पर : कहा- वापस लेती हूं अपने शब्द

by

एएम नाथ। मंडी  : मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को 2021 में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों पर की गई टिप्पणी वापस ले ली और कहा कि यह उनकी राय है, पार्टी की नहीं. उन्होंने कहा कि विवादास्पद कानूनों पर उनके बयान से कई लोग मायूस हो सकते हैं, जिसका उन्हें खेद है.

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने भी मंडी सांसद के बयान से खुद को अलग कर लिया है. कंगना रनौत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “किसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और वे उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.”

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “जब किसान कानून प्रस्तावित किए गए थे, तो हममें से कई लोगों ने उनका समर्थन किया था लेकिन बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने उन कानूनों को वापस ले लिया.” उन्होंने वीडियो क्लिप में कहा, “अगर मैंने अपने शब्दों और विचारों से किसी को मायूस किया है तो मुझे खेद है. मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.” मंगलवार को मंडी जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों का विरोध केवल कुछ राज्यों में हुआ है.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आफ रोड़ रैली के वाहनों के सडक़ों पर तेज गति से दौडऩे के कारण लोग परेशान : गांव झोनोवाल के निकट आफ रोड़ रैली के वाहन दुारा टक्कर मारने से मोटरसाईकल स्वार गंभीर घायल

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत व कंडी क्षेत्र में एक कंपनी दुारा आफ रोड रैली वन क्षेत्र में करीव पांच छे दिन से निकाली जा रही है। लेकिन आफ रोड रैली...
article-image
पंजाब

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिएमोजोवाल में मॉक ड्रिल संपन्न : लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी – एसडीएम सचिन पाठक

नंगल 23 जुलाई (तिरलोचन सिंह ): प्रशासन ने मोजोवाल में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक अभ्यास कराया। जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की जान-माल की सुरक्षा कैसे की...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार : भिन्न राजनीतिक ,समाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर। कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार शिवपुरी, महेशयाना गढ़शंकर में किया गया। उनकी चिता को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
Translate »
error: Content is protected !!