गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी की तैयारी के लिए मिलेगी 1 लाख तक की मदद – सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा : डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

by

ऊना, 29 अगस्त. ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को इन घटकों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल सुनिश्चित करेगी कि वित्तीय कठिनाइयां नीट और यूपीएससी की तैयारी में बाधा न बनें। यह कदम गरीब परिवारों की बच्चियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा और उनके डॉक्टर और आईएएस-आईपीएस बनने के सपनों को साकार करने में सहायक होगा।
जतिन लाल ने इस अवसर पर कहा कि सामर्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करना है। नई पहल के तहत, गरीब परिवारों की वे लड़कियाँ जो नीट और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं, उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। इसमें लाभ पाने के लिए वे लड़कियां पात्र होंगी, दुर्भाग्यवश जिनके पिता का निधन हो चुका है या 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं । वे ग्रेजुण्शन की पढ़ाई कर रही हों तथा उनके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक ना हो और उन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ ना लिया हो। पात्र लड़कियों की आयु 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और वे ऊना जिले की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में संपर्क किया जा सकता है।
बता दें, पहले से ही, प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और बेटियों की शादी के लिए भी मदद का प्रावधान किया है।
उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से इस पहल में भागीदार बनने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बी–1 परीक्षा की खामियों ने खोली व्यवस्था परिवर्तन की पोल, बिना इंतजाम क्यों करवाई परीक्षा : जयराम ठाकुर

जब 4000 लोगों की परीक्षा का आयोजन ढंग से नहीं हो रहा है तो बड़ी परीक्षाएं कैसे होंगी? मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की प्रतिभाओं को मिला मंच मंडी में युवा मोर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित – मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा – उपायुक्त अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता चंबा, 16 नवंबर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को सीएम बनने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं : जानिए

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन होने वाला है इसका खुलासा हो गया है. . इस बीच चलिए जानते हैं कि आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!