डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

by

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को साल में एक बार नहीं चार बार वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्तूबर की तारीखों को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है अथवा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या वोटर सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है। यह बात उन्होंने आज आगामी विस चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में कही।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, हटाने व शुद्धियां करवाने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 16 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। मतदाता 6बी फार्म भरकर अपने मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। इसके लिए https://www.nvsp.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ भी घर-घर जाकर आधार कार्ड को मतदाता कार्ड से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 16 अगस्त से वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। 11 सितंबर तक कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने, हटाने या दुरुस्त करने के लिए अपना दावा पेश कर सकता है। 27-28 अगस्त और 3-4 सितंबर को स्पेशल कैंपेन होगा तथा 26 सितंबर 2022 को इन सभी दावों का निपटारा करेगा। 10 अक्टूबर 2022 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
एक सप्ताह में भेजें स्वीप प्लान
डीसी ने सभी एसडीएम को सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, (स्वीप) का विस्तारित प्लान एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप का लक्ष्‍य चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार (निर्वाचन) वीना डोगरा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह तथा इलेक्शन कानूनगो उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस को चकमा देकर राजपुरा जेल से कैदी फरार -पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान, कूड़ा फैंकने के दौरान हुआ है फरार : एसडीएम

एएम नाथ। चम्बा : जिला एवं मुक्त कारागार चम्बा से एक कैदी मंगलवार दोपहर 3 बजे सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाहियों ने काफी समय तक कैदी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य: एसडीएम

ऊना  : सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इंदिरा ग्राउंड ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए कोविड-19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘हर गांव तक पहुंचा चिट्टा, सरकार नशा रोकने में नाकाम : प्रो. राम कुमार

हर गांव तक पहुंच चुका नशा’, 5 सितंबर से आंदोलन का ऐलान; सरकारी नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र की मांग रोहित जसवाल।  ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और दो युवकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
Translate »
error: Content is protected !!